फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SIT will investigate the involvement of MLA

एसआईटी टीम भी गठित, विधायक की घटना में संलिप्तता को खंगालेगी

Wed, 31 Jul 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the involvement of MLA
रायबरेली। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की चाची-मौसी की मौत के मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) गठित कर दी है। इसमें पुलिस अधिकारियों की तीन टीमें बनाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह की अगुवाई में यह टीमें उन्नाव से घटना में नामजद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथियों की संलिप्तता खंगालेगी।
विज्ञापन

यही टीमें ट्रक चालक आशीष पाल, ट्रक मालिक देवेश कुमार पाल और क्लीनर मोहन के मोबाइल नंबर की सीडीआर का विश्लेषण भी करेंगी। रेप पीड़िता के चाचा की ओर से गुरुबख्शगंज थाने में लिखाई गई एफआईआर में उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित दस नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 307, 506, 120बी के तहत केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

प्रथम टीम की जिम्मेदारी
टीम में नामित अधिकारी स्थानीय प्रभारी फील्ड यूनिट एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से आने वाली फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों को लेकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएंगे। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना में सहयोग करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम द्वितीय की जिम्मेदारी
घटना के पीछे आपराधिक साजिश और अन्य वास्तविकता का पता लगाने से संबंधित सुसंगत साक्ष्य जुटाना। उनकी जांच, ट्रक ड्राइवर, क्लीनर और ट्रक मालिक के मोबाइल नंबर प्राप्त करके सीडीआर का विश्लेषण। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेंगे।
तृतीय टीम की जिम्मेदारी
घायलों के उपचार के लिए एंबुलेंस-संसाधनों की व्यवस्था एवं चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करके बेहतर इलाज का इंतजाम करना। पीड़ित पक्ष से संपर्क करके प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करेंगे। साथ ही घायलों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे।

एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की चाची-मौसी की हाईवे पर मौत के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। इसमें तीन टीमों को शामिल किया गया है। टीमें घटना की पूरी पड़ताल करेंगी और यह जानने का प्रयास करेंगी कि नामजद उन्नाव के विधायक और उनके साथियों की घटना में क्या भूमिका है। घटना के हर बिंदु पर पड़ताल कराई जा रही है ताकि, सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed