फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sit-in and slogan-shouting at the ARTO office

Raebareli News: एआरटीओ दफ्तर में धरना व नारेबाजी

Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sit-in and slogan-shouting at the ARTO office
एआरटीओ कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान पीटीओ से कहासुनी करते वाहन संचालक।
अमावां। अंडरलोड वाहनों का चालान करने के बाद शनिवार को ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भड़क गए। गुस्साए वाहन ऑपरेटरों ने हरदासपुर स्थित एआरटीओ दफ्तर पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया। समस्या सुनने के लिए अधिकारी दफ्तर में नहीं मिले। इससे नारेबाजी करते हुए सभी धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के पहुंचने के बाद कहासुनी हुई।
विज्ञापन


धुक्कामुक्की तक की नौबत आ गई। मामला गंभीर होने पर मिल एरिया पुलिस को बुलाना पड़ा। कई घंटे तक हंगामा चला। परिवहन विभाग ने उत्पीड़न न करने का वादा किया तो वाहन मालिकों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान कार्यालय में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। तमाम लोग बिना काम हुए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राम मोहन श्रीवास्तव उर्फ रामू दादा ने आरोप लगाया कि यूनियन के सभी पदाधिकारी अंडरलोड में वाहनों का संचालन कराते हैं, लेकिन यात्री कर अधिकारी ने उत्पीड़न करते हुए अंडरलोड वाहनों का चालान कर दिया। धरने में महामंत्री संजय बंसल ने कहा कि किसी भी स्तर पर उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के दौरान एआरटीओ कार्यालय में कोई अधिकारी समस्या सुनने के लिए नहीं पहुंचा तो यूनियन के पदाधिकारियों का गुस्सा भड़क गया। पुलिस के आने के बाद पदाधिकारियों का गुस्सा शांत हुआ। बाद में अधिकारियों से वार्ता हुई। अधिकारियों ने उत्पीड़न न करने का भरोसा दिया। इस मौके पर यूनियन के मनीष पांडेय, इंद्र मोहन, सुरेश आदि मौजूद रहे।


एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र एंट्री का काम करके ओवरलोड वाहनों के संचालन को बढ़ावा दे रहा है। उसकी अधिकारियों के साथ सेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed