फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sister-in-law attacked with hammer for building a wall, serious

दीवार बनाने को लेकर भाभी पर हथौड़े से हमला, गंभीर

Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law attacked with hammer for building a wall, serious
दीवार बनाने को लेकर भाभी पर हथौड़े से हमला, गंभीर
विज्ञापन

गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दीवार बनाने को लेकर देवर ने भाभी पर हथौड़े से हमला कर दिया। सिर पर हुए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी दीनशाह गौरा में भर्ती कराया गया। घायल महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गदागंज थाना क्षेत्र के खजूरी कटरा गांव निवासी होरीलाल और उसके भाई रतीपाल के बीच जमीन को लेकर विवाद था। होरीलाल का आरोप है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण करा रहा था। छोटे भाई रतीपाल एवं उनकी पत्नी मोनी ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर रतीपाल ने उसकी पत्नी निर्मला के सिर में हथौड़े से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी भेजवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed