फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sister-in-law and sister-in-law died after being crushed by a dumper

Raebareli News: डंपर से कुचलकर भाभी-ननद की मौत

Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law and sister-in-law died after being crushed by a dumper
सरेनी क्षेत्र में नंद व भाभी की मौत के बाद मौजूद परिजन व ग्रामीण। - फोटो : सरेनी क्षेत्र में नंद व भाभी की मौत के बाद मौजूद परिजन व ग्रामीण।
सरेनी (रायबरेली)। रिश्तेदारी में जाने के लिए सड़क के किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रही भाभी और ननद को सोमवार को डंपर ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। मामा-भांजे हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


सरेनी के बरुआ बाग मजरे रमईपुर कला गांव निवासी आलोक कुमार (22) पुत्र शिवनाथ अपनी भाभी नीतू (39) पत्नी अशोक कुमार व बहन अंजू (25), नौ माह के भांजे पिंक के साथ सेमरी में रिश्तेदारी में जाने के लिए दोपहर 12 बजे सरेनी-सेमरी मार्ग पर पहुंचे थे। तीनों पूरे शीतलहन मजरे धूरे गांव के आगे सड़क के किनारे खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सरेनी से सेमरी की तरफ जा रहा बेकाबू डंपर भाभी-ननद को रौंदते हुए आगे निकल गया। दोनों की मौके पर जान चली गई। आलोक और उनका नौ माह का भांजा बच गया। सरेनी थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आलोक की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डंपर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
नीतू की मौत से चार बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया है। नीतू के चार बच्चे पूजा, प्रिंशी, प्राची और पिंक हैं। पति अशोक कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। नीतू घर पर रहकर बच्चों का पालन पोषण करती थीं। उनकी मौत से बच्चे गमगीन हैं।



पहले पति, अब पत्नी की चली गई जान
अंजू की मौत ने सभी को रुला दिया है। जब अंजू का बेटा बाबू महज नौ दिन का था, तब 2024 में उनके पति का निधन हो गया था। एक साल भी नहीं बीता कि अब अंजू की सड़क हादसे में मौत हो गई। अंजू की शादी उन्नाव जिले के बिजलामऊ गांव में हुई थी। अंजू की मौत से परिजन गमगीन हैं। कह रहे हैं कि भगवान यह सब कैसे हो गया। गनीमत रही कि अंजू का नौ माह का बेटा भाई आलोक की गोद में था। इससे वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed