{"_id":"699b4f5165dbc2b9410adb47","slug":"siding-being-built-afresh-in-unchahar-raebareli-news-c-101-1-slko1034-151767-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ऊंचाहार में नए सिरे से बन रही साइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ऊंचाहार में नए सिरे से बन रही साइडिंग
Mon, 23 Feb 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर नए सिरे से साइडिंग बनाई जाएगी, जिससे मालगाड़ियों से आने वाली माल की अनलोडिंग और यहां से भेजे जाने वाले सामानों की लोडिंग की सुविधा मिल सकेगी। इससे आसपास के जिलों के व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी। उन्हें मालगाड़ियों से माल मंगाने में आसानी होगी। साइडिंग के लिए बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। अतिक्रमण हटवा कर समतलीकरण भी कराया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
रायबरेली-प्रयागराज और उन्नाव-प्रयागराज रेल मार्गों पर ऊंचाहार रेलवे स्टेशन स्थित है। पास में ही एनटीपीसी परियोजना है। परियोजना परिसर में साइडिंग बनी हुई है, जहां हर रोज चार से पांच मालगाड़ियों से कोयला की आपूर्ति आती है। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों से यूकेलिप्टस की लकड़ी भेजने की व्यवस्था है, जिसके लिए प्लेटफार्म बना था। यह प्लेटफॉर्म काफी क्षतिग्रस्त हो जाने से नवीनीकरण की जरूरत समझी गई। यही वजह है कि अब नए सिरे से साइडिंग बनाई जा रही है, ताकि यूकेलिप्टस की लकड़ियों के साथ अन्य तरह की सामग्री की लोडिंग एवं अनलोडिंग की सुविधा मिल सके। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि साइडिंग बनाने का काम शुरू हो गया है।