फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shopkeeper beaten up, highway blocked

Raebareli News: दुकानदार को पीटा, हाईवे जाम

Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up, highway blocked
रायबरेली। कॉस्मेटिक दुकानदार आशुतोष गुप्ता की शनिवार रात मुंशीगंज चौराहे पर एसयूवी सवार हमलावरों ने पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा करते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम कर दिया। हमलावर एसयूवी छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया, जिसके बाद कुछ देर में जाम खुल गया।
विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार रात करीब 9:15 बजे आशुतोष दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। मुंशीगंज चौराहे पर वह चाट की दुकान पर पानी के बताशे खाने लगे। इसी दौरान एसयूवी सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


आशुतोष के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही उनकी मां हेमा गुप्ता और कई व्यापारी मौके पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। हेमा गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे पर हमला किया गया है। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed