फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shopkeeper beaten up for not giving cigarettes on credit

उधार में सिगरेट न देने पर दुकानदार को पीटा, गुमटी तोड़ी

Sun, 24 Oct 2021 08:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for not giving cigarettes on credit
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात उधार में सिगरेट न देने पर दबंग टेंपो चालकों ने एक दुकानदार की जमकर पिटाई की, बल्कि उसकी गुमटी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले कि सूचना पर पुलिस पहुुंचे, हमलावर फरार हो गए। घटना पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बा निवासी रामपाल साहू चंदापुर चौराहा पर गुमटी रखकर पान मसाला बेचकर किसी तरह अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता है। शनिवार की रात दुकान पर उसका बेटा शुभम साहू बैठा था। इसी बीच दो दबंग टेंपो चालक गुमटी पर पहुंच गए और उधार सिगरेट मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने उधार में सिगरेट देने से मना कर दिया। बस इतनी सी बात पर दबंग चालकों ने शुभम की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद टेंपो से टक्कर मारकर गुमटी तोड़ दी।
घायल शुभम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच करके टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed