{"_id":"62e2cf8e5638f52314395fa6","slug":"shock-raibaraily-news-lko641624288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान गिरी बिजली, एसडीओ कार्यालय के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान गिरी बिजली, एसडीओ कार्यालय के उपकरण फुंके
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। विद्युत उपकेंद्र, खीरों परिसर में गुरुवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। बिजली के खंभे में लगी एलईडी लाइट दग गई।
उपखंड कार्यालय के अंदर लगे उपकरण भी फुंक गए। गनीमत रही कि विद्युत उपकेंद्र के यार्ड और कंट्रोल रूम में कोई क्षति नहीं हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सुबह करीब 11 बजे तेज बरसात हो रही थी। बारिश से बचने के लिए विद्युत कर्मचारी व उपभोक्ता उपखंड कार्यालय में अंदर चले गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ परिसर में बिजली गिरी।
अचानक बिजली के उपकरणों के जलते देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। कार्यालय के अंदर लगी वायरिंग जल गई। इसके अलावा कंप्यूटर, पंखे, बिजली के बोर्ड समेत अन्य उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि परिसर में बिजली गिरने से कार्यालय के उपकरण फुंक गए हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है। कितना नुकसान हुआ है यह उपकरणों की जांच के बाद पता चल पाएगा।