फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shan-e-Mohammadi procession turned-o-Shaukat

शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Fri, 25 Dec 2015 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
जो परंपरागत रास्तों से होता हुआ मदरसा एदारा-ए-शरैय्या में समाप्त हुआ। मदरसों के बच्चों और अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश की।
विज्ञापन


नारे तकबीर अल्लाहो अकबर की गूंज के बीच निकले इस जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ। सुबह खिन्नीतल्ला से जुलूस-ए-मोहम्मदी एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला से हजरत अल्लामा अलहाज पीर अब्दुल वदूद फकीह की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मोहम्मदी शान व शौकत से निकला।

जुलूस-ए-मोहम्मदी एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला से निकलकर पुराने रास्ते खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, डबल फाटक, जहानाबाद चौकी, कहारों का अड्डा होता हुआ एदारा-ए-शरैय्या खिन्नीतल्ला चौराहे पर पहुंचकर सलातो-सलाम व दुआ पर जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन


जुलूस के रास्तों पर खूबसूरत सजावट के साथ साथ नबी के चाहने वालों ने 45 स्थानों पर भव्य स्वागत गेट लगाए। जुलूस में शामिल अंजुमनों ने नातिया कलाम आर नार-ए-तकबीर और नार-ए-रिसालत की सदाएं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दारूल उलूम हबीबिया गुलशने रजा जगपालताल, दारूल उलूम गुलशने मदीना नई गल्ला मंडी, दारूल उलूम गरीब नवाज कांशीराम कालोनी खसपरी,  मिलाद कमेटी अहमदनगर, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा तिलियाकोट, अंजुमन कमेटी छोटा घोसियाना आदि अंजुमने शामिल रही।


इस मौके पर मो. नजीम, वजीदुल हक फरीदी, जुबैर, कारी जमाल, अकमल खां आदि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज मुरारका ने व्यापारियों के साथ जुलूस में चल रहे मौलाना का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष शीलनिधि अग्रवाल, महामंत्री सुरेंद्र वर्मा, अख्तर अंसारी, सुनील कक्कड़, संदीप रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed