{"_id":"5e6fd3188ebc3ea4c26bdf34","slug":"sgpgi-gave-rescue-treatment-tips-on-corona-virus-raibaraily-news-lko513872476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस पर एसजीपीजीआई ने दिए बचाव, इलाज के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस पर एसजीपीजीआई ने दिए बचाव, इलाज के टिप्स
विज्ञापन
रायबरेली। अपडेट ऑन कोरोना वायरस विषय पर सोमवार को एसजीपीजीआई लखनऊ के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने जिले के डॉक्टरों को बचाव, इलाज और सुरक्षा के टिप्स दिए। टेलीमेडिसिन सेंटर के माध्यम से करीब एक घंटे के कार्यक्रम में सरकारी व निजी चिकित्सकों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देने के साथ ही सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के साथ ही प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजो को भी एक साथ टिप्स मिले।
टेलीमेडिसन सेंटर के माध्यम से एसजीपीजीआई लखनऊ के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के प्रो. रंगमेई एसके मारक की टीम ने अपडेट कोरोना वायरस पर ऑनलाइन स्पीच दी। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ ही आईएमए के चिकित्सक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कोरोना वायरस से बचने और बचाने के संबंध में सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के बारे में भी बताया गया।
इलाज के दौरान सतर्कता बरतने के साथ ही संदिग्ध लोगों की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए। डॉ. हेमंत सिंह ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से एसजीपीजीआई लखनऊ के चिकित्सकों से सवाल पूछा कि अब तक किसी बच्चे को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया या नहीं। जवाब दिया गया कि नहीं।
विज्ञापन
इसी तरह अन्य कई सवालों के जवाब भी चिकित्सकों को पूछे। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. सलीम, डॉ. बीरबल, धीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। टेलीमेडिसन सेंटर के माध्यम से एसजीपीजीआई लखनऊ के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए 52 टेस्टिंग साइट हैं।
इसमें केजीएमयू लखनऊ, बीएचयू वाराणसी, जेएनएमसी अलीगढ़ में संदिग्ध की जांच कराई जा सकती है। एसजीपीजीआई लखनऊ में भी यह जांच शुरू होने वाली है।