फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sewer line excavation causes traffic jams and cripples business in the town

Raebareli News: सीवर लाइन की खोदाई से नगर में जाम व व्यापार चौपट

Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sewer line excavation causes traffic jams and cripples business in the town
सुपर मार्केट में समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
रायबरेली। शहर में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पिछले एक महीने से इस कार्य के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। साथ ही, शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जलकल विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के खोदाई का काम शुरू किया है। यह कार्य मानसून मौसम में हो रहा है, जिससे भारी वर्षा होने पर गड्ढे हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


सुपर मार्केट, कचहरी रोड और घंटाघर रोड पर दस फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। एक माह से चल रहे इस काम ने शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। डिग्री कॉलेज चौराहा से घंटाघर तक प्रतिदिन जाम लगता है। सुपर मार्केट से घंटाघर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है। लोगों को मधुबन रोड से होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुपर मार्केट के सामने खोदाई से ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजार सुपर मार्केट में 80 दुकानें हैं। सीवर लाइन के काम से व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है। गर्मी के कारण पहले से कम बिक्री थी, जिस पर खोदाई ने और असर डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने सुपर मार्केट रोड पर किया प्रदर्शन
सोमवार को व्यापारी नेता अतुल गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने सुपर मार्केट रोड पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि काम जल्दी समाप्त न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अतुल गुप्ता ने इस मामले में जिलाधिकारी से भी बात की है। उन्होंने बताया कि जलकल विभाग को खोदाई के लिए समय तय करना चाहिए था। मानसून के दौरान खोदे गए गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। व्यापारी दिलीप यादव, प्रकाश हसानी, चीमन सोलानी, सुमित गोयल, लकी और सोनी त्रिपाठी ने भी चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed