{"_id":"6894fb93a3af4e5d190f5efe","slug":"seven-trains-including-rajdhani-stopped-due-to-wire-breakage-raebareli-news-c-101-1-slko1034-138678-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तार टूटने से थम गईं राजधानी समेत सात ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तार टूटने से थम गईं राजधानी समेत सात ट्रेनें
Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली/बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार को देर शाम विद्युत तार टूटने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। राजधानी एक्सप्रेस समेत सात महत्वपूर्ण ट्रेनों की रफ्तार थम गई। जो ट्रेन जहां थी, वहीं रोक दी गईं। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के निकट क्रॉसिंग पर वाहन की टक्कर लगने से डाउन लाइन पर यह हादसा हुआ। दो घंटे से ज्यादा समय तक चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।
घटना देर शाम लगभग 7:10 बजे हुई। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के निकट क्रॉसिंग से निकल रहे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पहले तो गेट टूटा, फिर विद्युत लाइन (ओएचई) के खंभे में टक्कर मार दी। इससे डाउन लाइन का तार टूट गया। इस घटना से लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग के ट्रैक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ट्रेनों की रफ्तार थम गई। रायबरेली और बछरावां का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भी पहुंच गई। टूटे विद्युत तार को जोड़ने का काम शुरू कराया गया।
इस घटना से डाउन लाइन यानी लखनऊ की ओर से आने वाली नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को उतरेटिया और श्रीराज नगर के बीच एक घंटे से ज्यादा देर तक रोका गया। लखनऊ-प्रयागराज गंगा गोमती एक्सप्रेस बछरावां में दो घंटे से ज्यादा खड़ी रही। लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी उतरेटिया से दो घंटे से ज्यादा देर से चलाई गई।
विज्ञापन
कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस उतरेटिया में एक घंटे से ज्यादा देर तक खड़ी रही, फिर धीमी रफ्तार से रायबरेली की ओर लाया गया। घटना डाउन लाइन की होने के कारण ये ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हुईं। विद्युत तार सही होने के बाद ही इन ट्रेनों को हरी झंडी मिली। इसी तरह अप लाइन यानी लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों में बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस गंगागंज रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे खड़ी रही।
प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस रायबरेली में आधे घंटे से ज्यादा रुकी, वहीं प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रोका गया। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग के यातायात को सामान्य होने में दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। सब कुछ ठीक होने पर रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि हरचंदपुर के निकट क्रॉसिंग पर वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।