{"_id":"61b3a051bb115f2af26393e6","slug":"seven-new-dengue-patients-found-number-increased-to-68-raibaraily-news-lko6083665193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के सात नए मरीज मिले, संख्या बढक़र 68 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के सात नए मरीज मिले, संख्या बढक़र 68 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में एक साथ डेंगू के सात मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इसमें से तीन मरीज शहर के रहने वाले हैं।
जबकि बेलाखारा, गुरुबख्शगंज, ऊंचाहार, रेवरी शहरदपुर डीह में एक-एक मरीज मिला है। पॉजिटिव केस मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मरीजों के घर पहुंचकर जांच की।
शहर के हनुमंतपुरम, ई-46 जवाहर विहार कॉलोनी, जेल कॉलोनी में डेंगू का मरीज मिला है। इसके अलावा राही क्षेत्र के बेलाखारा, सतांव क्षेत्र के गुरुबख्शगंज, वार्ड एक ऊंचाहार, रेवरी शहरदपुर डीह में भी डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं।
मरीज मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजकर लोगों की जांच कराई। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोग मच्छरों से बचने का प्रयास करें। ठंड बढ़ने के बाद मच्छरों की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
बेलाभेला की टीम ने शहर में तीन दिन में लगाए 30 टीके
बेलाभेला सीएचसी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम है। शहर के रोटरी क्लब में एक टीम लगाकर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया, लेकिन इस टीम ने तीन दिन में महज 30 लोगों को ही टीके लगाए। यदि यही टीम किसी गांव में कैंप लगाती तो तीन दिन में 300 से अधिक लोगों को टीके लग सकते थे।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन में शहर में 30 लोगो को टीका लगाने वाली बेलाभेला की टीम को हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा, जिससे बेलाभेला सीएचसी की टीकाकरण की प्रगति को सुधारा जा सके।
सलोन में सऊदी से आए छह लोग, होम क्वारंटीन
सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र में अब तक सऊदी अरब से छह लोग आ चुके हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। सभी की रोजाना स्क्रीनिंग भी की जा रही है। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय ने बताया कि अनिल सिंह, जवाहर, अभिषेक यादव, राकेश, अनवर, शकील सऊदी अरब से लौटे हैं। इन सभी की आरटीपीसीआर जांच की गई है। सभी लोगों को घर पर होम क्वारंटाइन किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।