{"_id":"6a1b39a0a5b355de6309e999","slug":"seven-centers-have-been-set-up-for-the-bed-entrance-exam-raebareli-news-c-101-1-slko1034-159107-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बने सात केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बने सात केंद्र
Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 31 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई (रविवार) को होगा। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर क्षेत्र में सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2715 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। दो पालियों के लिए दो-दो पर्यवेक्षक बना दिए गए हैं, जिन्होंने शनिवार को परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था का जायजा लिया और निगरानी में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। परीक्षा के दौरान कड़ा पहरा रहेगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए फिरोज गांधी महाविद्यालय में दो केंद्र ब्लॉक ए और ब्लॉक बी बनाए गए हैं। इनके अलावा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में 31 मई को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी।
परीक्षा के मद्देनजर फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी को जिला समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने अलग-अलग महाविद्यालयों के दो-दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को हर परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षक नामित कर दिया है, जिन्होंने अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी करने वाले सभी स्टाफ के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। परीक्षा के दौरान हर केंद्र पर कड़ा पहरा रहेगा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी भ्रमण करेंगे।