फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven case positives of incurable scrub typhus found

लाइलाज स्क्रब टाइफस का कहर, सात केस पॉजिटिव मिलने पर हड़कंप

Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven case positives of incurable scrub typhus found
रायबरेली। जिला अस्पताल की लैब में एक साथ ला-इलाज बीमारी स्क्रब टाइफस के सात केस पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। बीमारी की पुष्टि के लिए रोगियों के ब्लड के सैंपल स्टेट लैब भेजे गए हैं। विभाग ने रोगियों के नाम गोपनीय रखे हैं।
विज्ञापन

शहर के घोसियाना, ऊंचाहार, महराजगंज सहित कई क्षेत्र के रोगियों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों से सलाह ली। ब्लड के सैंपल की जांच कराई गई तो रोगियों में स्क्रब टाइफस के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ला- इलाज बीमारी के कंफर्मेशन के लिए रोगियों के सैंपल जांच के लिए स्टेट लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार झाड़ियों में जुएं के आकार के रहने वाले रिकेटसिया कीट के काटने से स्क्रब टाइफस चमड़ी के सहारे शरीर में प्रवेश करता है। जिस स्थान पर यह कीट काटता है शरीर के उस स्थान पर फफोलेनुमा काली पपड़ी के निशान पड़ जाते हैं।
घाव भी बन जाता है। स्क्रब टाइफस की चपेट में आने से बुखार 104 सेल्सियस से अधिक हो जाता है। कंपकंपी के साथ जोड़ों में दर्द व शरीर टूटने लगता है। शरीर में ऐंठन शुरू हो जाती है। बाजू, हाथ, गर्दन में गिल्टियां हो जाती हैं। इसका बचाव ही इलाज है, क्योंकि इसके इलाज के लिए अब तक कोई दवा व व्यवस्था नहीं है।

स्क्रब टाइफस से बचने का घरेलू उपचार-
दूध के साथ हल्दी पाउडर कर सेवन किया जाए
मेथी पत्ती या पाउडर का सेवन पानी के साथ करे
एप्सम साल्ट व नीम की पत्ती को गरम पानी में डालकर स्थान करें
लहसुन व अजवाइन को तेल में गरम करके सेवन करें
गिलोय व तुलसी की पत्ती को उबालकर सेवन करें
मच्छर जनित रोगों से बचने को यह करें-
घर के आसपास गंदा पानी न रुकने दें
घास आदि की सफाई रखें क्योंकि घास में ही स्क्रब टाइफस के कीट रहते हैं
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, मोजे व जूते पहनकर ही घर से निकलें
बुखार व अन्य लक्षण मिलते ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें
सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जिले के लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जिला अस्पताल की प्रयोगाशाला में संदिग्ध स्क्रब टाइफस के सात केस पॉजिटिव पाए गए हैं। पुष्टि के लिए रोगियों के सैंपल स्टेट लैब भेजा गया है। रोगियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed