{"_id":"699227ca21ab0d41a2015804","slug":"selection-list-for-vacant-posts-will-be-released-in-kgbv-this-week-raebareli-news-c-101-1-slko1034-151259-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: केजीबीवी में इसी सप्ताह जारी होगी रिक्त पदों पर चयन की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: केजीबीवी में इसी सप्ताह जारी होगी रिक्त पदों पर चयन की सूची
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 73 रिक्त पदों के लिए करीब ढाई महीने से चल रही चयन प्रक्रिया अब पूरी होती दिख रही है। इसी सप्ताह चयन सूची जारी होने की पूरी उम्मीद है। वजह यह कि काउंसिलिंग और साक्षात्कार कराने के बाद पुन: परीक्षण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। अब अधिकारियों का अनुमोदन लेना बाकी है। यह काम दो-तीन दिन में करा लिया जाएगा। रिक्त पदों के लिए 1300 से अधिक आवेदन आए थे। चयन सूची को लेकर अभ्यर्थी काफी इंतजार कर रहे हैं।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं, जहां लगभग 1600 बालिकाएं पढ़ती हैं। इन विद्यालयों में 73 पद रिक्त हैं। इनमें शिक्षकों के 48 रिक्त पदों में पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के 28 और अंशकालिक शिक्षिकाओं के 20 पद शामिल हैं। पूर्णकालिक शिक्षिका में हिंदी व संस्कृत के दो, गणित के 11, विज्ञान के छह, अंग्रेजी के छह एवं सामाजिक विज्ञान के तीन और अंशकालिक शिक्षिका में गृह विज्ञान के पांच, शारीरिक शिक्षा के छह एवं कंप्यूटर के नौ पदों पर चयन होना है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 25 रिक्त पदों में लेखाकार के छह, सहायक रसोइया के 11, चौकीदार को दो एवं चपरासी के छह पद शामिल हैं।
शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन के लिए 23 जनवरी को काउंसिलिंग कराई गई थी, जबकि कुछ दिन बाद ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए साक्षात्कार हुए थे। अब तक चयन सूची जारी न होने से अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। रिक्त पदों में 47 पद अनारक्षित और 26 पद आरक्षित हैं। आरक्षित पदों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आठ, अनुसूचित जाति के लिए 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए दो पद शामिल हैं। रिक्त पदों के लिए 7 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी हुई थी। जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 1380 आवेदन आए थे। चयन सूची जारी करने से पहले दोबारा परीक्षण करा लिया गया है। अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अधिकारियों का अनुमोदन मिलते ही सूची जारी कर देंगे।