{"_id":"60ec79688ebc3ec3b05505c8","slug":"seeing-the-woman-lying-on-the-track-the-train-stopped-by-applying-emergency-brake-raibaraily-news-lko5866433129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर लेटी महिला को देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर लेटी महिला को देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन
विज्ञापन
रायबरेली। चंडीगढ़ से प्रयागराज जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस के सामने अचानक एक महिला ट्रैक पर लेट गई। रायबरेली में तैनात लोको पायलट ने सतर्कता का परिचय देते हुए 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया। इसके बाद महिला को ट्रैक से हटाया और पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के सुपुर्द किया। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या-04218 ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल सोमवार सुबह कानपुर से रवाना हुई। कानपुर से इस गाड़ी को लेकर रायबरेली के लोको पायलट अयाजुद्दीन अहमद ऊंचाहार जा रहे थे। उनके साथ असिस्टेंट लोको पायलट सत्येंद्र कुमार भी तैनात थे।
लोको पायलट अयाजुद्दीन अहमद ने बताया कि गाड़ी 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी, तभी उन्नाव जिले में बीघापुर और तकिया स्टेशनों के बीच सुबह लगभग 7.10 बजे एक महिला ट्रैक पर लेट गई।
विज्ञापन
लोको पायलट ने बताया कि जिस जगह महिला ट्रैक पर लेटी, उससे करीब सात-आठ सौ मीटर की दूरी पर ट्रेन थी। हार्न दिया, पर महिला नहीं हटी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला के निकट पहुंचने से पहले गाड़ी रोक ली गई।
इसके बाद भी महिला ट्रैक से नहीं हटी तो लोको पायलट ने ट्रेन से उतर कर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया व महिला को उनके सुुपुर्द किया। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन करीब तीन मिनट तक रुकी रही।