फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seeing the dead body in the district hospital, the family members were weeping

जिला अस्पताल में शव देख कर बिलख पड़े परिवारीजन

Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the dead body in the district hospital, the family members were weeping
रायबरेली में बुधवार को जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में मृतकों के परिवारीजनों से पूछताछ करते स? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। होली में घर आने की बात कही थी। जब संजीव नागर घर नहीं पहुंचा था तो हर कोई मायूस हो गया था। इस पर संजीव ने फोन करके कहा था कि जल्द घर आऊंगा। आप सब मिलकर त्योहार मनाइए। यह बात बताते हुए मृतक संजीव नागर का भाई प्रेमलाल बिलख पड़ा और कहा कि उसे पता नहीं था कि ऐसा हो जाएगा, वरना वह पहले ही भाई से मिलने के लिए रायबरेली चला आता।
विज्ञापन

जहरीली गैस की चपेट में आने से सुपरवाइजर एवं मथुरा जिले के वृंदावन निवासी संजीव नागर (40) एवं राजस्थान प्रांत के डौलपुर जिले के राजाखेड़ा निवासी श्रमिक योगेश वाल्मीकि (35) की मौत हो गई थी। संजीव की मौत की सूचना पर बुधवार की सुबह उसका भाई प्रेमपाल, साला विजय, ससुर धनपति यहां पहुंचे। शव को देखते ही सभी रो पड़े। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने सभी को शांत कराया औैर धैर्य रखने की बात कही। भाई प्रेमलाल ने बताया कि संजीव बहुत अच्छा था। परिवार का पेट भरने के लिए यहां पर मजदूरी करता था। उसकी मौत से पत्नी सर्वेश कुमारी के आंसू नहीं थम रहे हैं। रह-रहकर वह पति को याद करती है। जिला प्रशासन की तरफ से 10 लाख रुपये का चेक उसकी पत्नी के नाम पर दिया गया।
विज्ञापन

श्रमिक योगेश वाल्मीकि की मौत की सूचना पर उसके चाचा राजवीर, बड़ा भाई जीतू सुबह यहां पर पहुंचा। जीतू ने बताया कि योगेश की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। दिसंबर माह से योगेश घर नहीं गया था। त्योहार पर घर आने की बात कही थी, लेकिन बाद में घर नहीं पहुंचा। पूछने पर बताया कि होली के बाद घर आएंगे। जिला प्रशासन की तरफ से 10 लाख रुपये का चेक मृतक की दादी प्रेमादेवी के नाम पर दिया गया। सदर कोतवाल राघवन कुुमार सिंह ने बताया कि विशेष वाहन से शवों को परिवारीजनों के साथ घर भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed