फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seeing the boy as handicapped, he refused to apply tilak

Raebareli News: लड़के को दिव्यांग देख तिलक चढ़ाने से किया इन्कार

Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 23 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seeing the boy as handicapped, he refused to apply tilak
गदागंज (रायबरेली)। डीजे में गाना बच रहा था। युवा खुशी से थिरक रहे थे। लड़की पक्ष के लोगों के स्वागत के लिए पूरा इंतजाम किया गया था। स्वागत सत्कार के बाद तिलक चढ़ाने की बारी आई। सभी लोग आंगन में जमा थे। लड़का आया तो तिलक चढ़ाने आए लोग भौंचक्के रह गए। दरअसल, जो लड़का पहले दिखाया गया था उसके बजाय दूसरा लड़का बैठा दिया गया।
विज्ञापन


इससे बड़ी बात तो यह थी कि लड़का दोनों पैरों से दिव्यांग था, जिसे देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने तिलक चढ़ाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर लड़के पक्ष ने सभी को बंधक बना लिया। आरोप है कि मारपीट कर नकदी छीन ली गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने लड़की पक्ष के लोगों को मुक्त कराया। इस दौरान गांव में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन



भगवंतपुर चंदनिहा के रामकिशोर का कहना है कि वह अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के 18 अप्रैल को जगतपुर थाना क्षेत्र के सराय बख्श में तिलक चढ़ाने के लिए पहुंचे। वहां लड़के को दिव्यांग देख सभी हैरान हो गए और तिलक चढ़ाने से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी तय करते समय दूसरा लड़का दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर पक्ष के लोगों ने जबरन तिलक चढ़ाने के लिए दबाव बनाया। विवाद बढ़ने पर वर पक्ष ने उन लोगों को बंधक बना लिया और नकदी व अन्य सामान के साथ लड़की के भाई के गले से सोने की चेन भी छीन ली। लड़की के भाई राजन तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed