फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Second report of youth from Nigeria also positive

नाइजीरिया से आए युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Second report of youth from Nigeria also positive
रायबरेली। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमित पाए गए यूएसए और नाइजीरिया से आए दो विदेशियों में युवती की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
विज्ञापन

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच में नाइजीरिया से आए विदेशी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वायरस में स्टेन की जांच के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अब तक दिल्ली से नहीं आई है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को यूएसए से आई शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल कोठी कहारों का अड्डा निवासी 28 वर्षीय युवती व नाइजीरिया से आए आनंद नगर के 45 वर्षीय व्यक्ति की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर जांच पॉजिटिव पॉजिटिव आने के बाद अब दिल्ली की लैब से वायरस के स्टेन का पता लगाने के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल भेजा गया था।
दोनों मरीजों की निजी पैथालॉजी से आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो युवती रिपोर्ट निगेटिव आ गई, जबकि नाइजीरिया से आए व्यक्ति की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। हालांकि दोनों मरीज अब भी होम आइसोलेट कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed