फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SDM raid in ARTO, brokers run off shops, teams formed

एआरटीओ में एसडीएम का छापा, दलाल दुकानें बंद करके भागे, टीम गठित

Fri, 06 Dec 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
SDM raid in ARTO, brokers run off shops, teams formed
रायबरेली। एसडीएम सदर शशांक तिपाठी ने गुरुवार को शहर के हरदासपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। काउंटरों पर लाइन में लगे लोगों के कागजात चेक कर पूछताछ की। हालांकि लाइन में कोई दलाल नहीं मिला।
विज्ञापन

एसडीएम ने कार्यालय बाहर खुली दुकानों पर भी जांच की। उनके पहुंचने से पहले ही कई संचालक दुकानें बंद करके भाग निकले। रोड पर मिले कई लोगों को रोककर उनके कागजात चेक करने के साथ ही पूछताछ की।
विज्ञापन

यहां दुकानें सरकारी जमीन पर मिलने पर उन्होंने जमीन की जांच के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है। एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मिल एरिया एसओ को रोजाना कार्यालय का कम से कम एक बार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एआरटीओ कार्यालय अचानक पहुंचे गए। उनके पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
वाहनों के पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य काउंटरों पर लाइन में लगे लोगों से पूछताछ की। साथ ही कई लोगों के कागजात भी चेक किए। यह पता लगाने का प्रयास किया कि लाइन में कोई दलाल तो नहीं लगा है।
यहां निरीक्षण करने के बाद वे दफ्तर के गेट के बाहर पहुंचे और एक-एक करके कई लोगों को रोककर उनकी फाइलों को लेकर कागज चेक किए। कोई वाहन का रजिस्टर कराने आया था तो कोई डीएल बनवाने आया था।
टीम को देखकर गेट पर कई लोग अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। उन्होंने प्रदूषण जांच केंद्र का भी निरीक्षण किया। सरकारी जमीन पर दुकानें के होने की आशंका पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार की टीम गठित कर दी है। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह, विक्रम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
एआरटीओ कार्यालय के बाहर सरकारी जमीन पर संचालित दुकानों को हटाया जाएगा। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को तत्काल जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
सरकारी जमीन को खाली कराने के साथ ही एआरटीओ कार्यालय के लिए वाहनों की चेकिंग के लिए सेंटर बनवाया जाएगा। यहां फिटनेस के लिए आने वाले वाहनों को रोड के किनारे ही खड़ा करना पड़ता है। इससे जाम की समस्या रहती है।
एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने बताया कि एसआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। परिसर में दलाल नहीं मिले हैं, लेकिन कार्यालय के बाहर सरकारी जमीन पर दुकानें संचालित मिली।

सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मिलएरिया एसओ को सुरक्षा को देखते ही रोजाना कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed