फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Screws on illegal raw wine makers, 43 arrested

अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा, 43 गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Screws on illegal raw wine makers, 43 arrested
रायबरेली। प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत के बाद रविवार को कच्ची शराब पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चला। पुलिस और आबकारी विभाग के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में एक हजार लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित व आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब बरामद करते हुए लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

लालगंज सीओ इंद्र बहादुर व आबकारी निरीक्षक लालगंज नरेंद्र श्रीवास्तव ने भी अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली, मिल एरिया, भदोखर, बछरावां, हरचंदपुर, महराजगंज, शिवगढ़, सरेनी, खीरों, गुरुबख्शगंज, डलमऊ, गदागंज, ऊंचाहार, जगतपुर, डीह, सलोन व नसीराबाद थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर 1020 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

60 क्विंटल लहन नष्ट कराया गया। 27 भट्टियां नष्ट की गई। 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिले में रविवार को दूसरे दिन भी देशी शराब की दुकानों से 20 नमूने लिए गए। सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सदर कोतवाल अतुल सिंह, भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय, मिल एरिया थानेदार धर्मेंद्र कुमार दुबेे व आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार ने शहर के साथ ही मुंशीगंज में शराब की दुकानों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवसेरी का पुरवा स्थित देशी शराब की दुकान से नमूना भी लिया। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक महराजगंज कीर्ति प्रकाश पांडेय ने शराब की दुकानों को चेक किया। शराब की दुकानों पर विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीओ डलमऊ अशोक सिंह, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम ने जगतपुर-डलमऊ मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब तथा देसी शराब की दुकानों को चेक किया।

निरीक्षण के दौरान सेल्समैन द्वारा कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। अंग्रेजी तथा देसी शराब की दुकानों से छह-छह बोतल शराब सील कर जांच के लिए भेजी। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी राजेश्वर मौर्या ने बताया कि रविवार को दुकानों को चेक किया गया। देशी शराब के 20 नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed