फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scorpio overturned after colliding with a tree

स्कार्पियो पेड़ से टकराकर पलटी, मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत

Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Scorpio overturned after colliding with a tree
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बछरावां-मौरावां मार्ग पर वनरोज को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कार्पियो सवार लोग वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
बछरावां के जलालपुर गांव निवासी नितेश उर्फ धर्मेंद्र (37) कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। वह अपने साथियों रसूलपुर निवासी लवकुश (32), बछरावां कस्बे के दुर्गा टोला निवासी निशांत (27), पटेल नगर निवासी सत्यम (28), जलालपुर निवासी राजकुमार (35), दीपक (28) के साथ हरदोई गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम शामिल होने गया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात वापस लौटते समय सरंइया गांव के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में आगे की सीट पर बैठे नितेश उर्फ धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर दीपक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव का कहना है कि वनरोज को बचाने के चक्कर में स्कार्पियों अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इससे वाहन पर सवार एक युवक की जान गई, जबकि अन्य लोग घायल हो हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed