{"_id":"2558f39ec344b9b8499fe805e2b934bf","slug":"scorched-woman-s-death-the-case-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला ने तोड़ा दम, ससुराल वालों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसी महिला ने तोड़ा दम, ससुराल वालों पर केस
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में ससुरालीजनों ने दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला। लखनऊ के सिविल अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है।
बहादुर नगर निवासी पल्लवी वर्मा (25) दो अगस्त को घर में आग में झुलस गई थी। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था।
बछरावां कस्बा निवासी मृतका के पिता मनीष कुमार वर्मा का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। दहेज न मिलने पर उसे आग में जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
कभी नगदी तो कभी वाहन की मांग कर रहे थे। उधर ससुरालीजनों की माने तो पल्लवी घर में गैस में चाय बना रही थी। इसी दौरान आग में झुलस गई।
एसओ बीके सिंह ने बताया कि महिला के पति अंजनी कुमार वर्मा, ससुर अयोध्या प्रसाद, सास और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर निवासी ननद और नंदोई के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।