फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School vehicles

अनफिट वाहन चलाने वाले स्कूल संचालकों पर होगी एफआईआर

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
School vehicles
रायबरेली। स्कूल संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज सिंह और यात्री कर अधिकारी की टीम ने पांच स्कूली वाहनों को सीज करने के साथ ही 10 से अधिक वाहनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने अनफिट वाहनों का संचालन कराने वाले स्कूल संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
गाजियाबाद में बस चालक की लापरवाही से छात्र की मौत की घटना के बाद परिवहन विभाग स्कूली वाहनों को लेकर गंभीर है।
अब तक 40 से अधिक स्कूली वाहनों को सीज कर 100 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। बुधवार को भी स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान कुछ ऐसे वाहन भी मिले जो प्राइवेट वाहन के रूप में पंजीकृत हैं, लेकिन उनसे स्कूली छात्र ढोये जा रहे थे। ऐसे वाहनों को सीज कर दिया गया।
आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि निजी वाहनों का उपयोग करने वाले स्कूलों को चिह्नित करके नोटिस दिया जाए। अनफिट वाहन चलाने वाले स्कूल संचालकों पर जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed