{"_id":"6276956b25bfdb53891a274c","slug":"school-vehicles-raibaraily-news-lko629496430","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 स्कूली वाहनों के फिटनेस कराए, छह सीज और 15 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 स्कूली वाहनों के फिटनेस कराए, छह सीज और 15 चालान
विज्ञापन
बछरावां में स्कूली वाहन पर बैठे बच्चों से बात करते एआरटीओ।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। परिवहन विभाग की ओर से अभियान तेज किए जाने के बाद स्कूल संचालकों की नींद टूट गई। दो दिन में 107 स्कूली वाहनों का फिटनेस कराया गया। अभियान में शनिवार को छह स्कूली वाहनों को सीज किया गया। 15 वाहनों का चालान भी हुआ।
एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज सिंह ने शनिवार को बछरावां, महराजगंज व सदर और यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता ने गुरुबख्शगंज, लालगंज के स्कूलों में जाकर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से वाहन के प्रपत्र पूरे करने के उपरांत ही वाहन संचालन कराने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त संचालित होने वाली वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई में छह स्कूली वाहनों को सीज करके 15 वाहनों का चालान किया गया।
शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय की बस को बिना टैक्स, परमिट, बीमा, फिटनेस के मिलने पर सीज करने के साथ ही छात्रों को यात्री कर अधिकारी ने अपने सरकारी वाहन से घर पहुंचाया।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि दो दिन में 107 स्कूली वाहनों का फिटनेस परिवहन विभाग से कराया गया है। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।