फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School van overturns in ravine, 20 children injured

Raebareli News: स्कूली वैन खड्ड में पलटी, 20 बच्चे घायल

Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
School van overturns in ravine, 20 children injured
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में पलटी स्कूली बच्चों से भरी वैन।
रायबरेली। हरचंदपुर–महराजगंज रोड पर एक बेकाबू स्कूली वैन खड्ड में पलट गई। इसमें सवार 20 बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण वैन पलटी और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वैन बच्चों को घरों से लेकर हरचंदपुर कस्बे स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल जा रही थी। हरचंदपुर सीएचसी के पास वैन अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन




वैन में फंसे बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला गया और सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कब्यांश राजपूत (4) निवासी पूरे बैसन, विशाल (7), अंश (10), अंजली (11), साक्षी (9) निवासी सुल्तानपुर, रिया (12) निवासी गुनावर, शिवम (9) और वंदना (10) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में 20 बच्चे घायल हुए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।






जान से खिलवाड़ : 10 बच्चों की क्षमता, बैठाए थे 20
स्कूली वैन से सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही बरती जा रही है। हरचंदपुर का हादसा इसका उदाहरण है। वैन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे और लापरवाह चालकों से वाहन चलवाए जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बच्चों को लाने-ले जाने के लिए वैन के कई चक्कर लगवाए जाते हैं, जिससे चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिस वैन का हादसा हुआ, उसमें दस बच्चों की क्षमता थी, लेकिन 20 बच्चे बैठाए गए थे। अधिक भार के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि सभी बच्चों की जान बच गई।



गुस्से में अभिभावक, कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों में नाराजगी दिखी। बच्चे अभिभावकों से लिपटकर रोते रहे। अभिभावकों ने वैन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि वाहन लापरवाही से चलाया जा रहा था। हरचंदपुर थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed