फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School timing change

गर्मी को लेकर कक्षा आठ तक विद्यालयो का समय बदला

Fri, 08 Apr 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
School timing change
रायबरेली। नए शैक्षिक सत्र शुरू हुए अभी हफ्ते भर भी नहीं बीता था कि गर्मी और तेज धूप ने नौनिहालों को परेशान कर दिया। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए शिक्षक संगठनों ने आवाज उठाई। आखिरकार अधिकारियों को विद्यालय संचालन का समय बदलना पड़ा।
विज्ञापन

अब कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे। स्कूल चलो अभियान प्रभावित न होने पाए, इसके लिए कहा गया है कि स्कूल चलो अभियान के संबंध में निर्गत निर्देशों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही मौसम का मिजाज काफी बदल गया। हर रोज धूप की तपिश और गर्म हवाओं का जोर बढ़ने लगा। सबसे ज्यादा समस्या विद्यालय जाने वाले नौनिहालों को होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजह यह कि विद्यालय संचालन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है। प्रदेश के कई जिलों में विद्यालय संचालन का समय बदले जाने पर यहां भी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ ने आवाज उठाई। गुरुवार को शिक्षक नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय संचालन का समय बदलने की मांग की। बीएसए से भी वार्ता की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विद्यालय संचालन का समय बदलने का आदेश जारी कर दिया।
बीएसए ने बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। साथ ही स्कूल चलो अभियान के संदर्भ में पूर्व में निर्गत निर्देशों का पालन कराया जाता रहेगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed