फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

9 से 12 तक की कक्षाएं कल से चलेंगी, 400 विद्यालयों में लौटेगी रौनक

Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
school
रायबरेली। जिले के लगभग 400 विद्यालयों में सोमवार को बच्चों के आने से रौनक लौट आएगी। माध्यमिक विद्यालयों में 9 से 12 तक की कक्षाएं भौतिक रूप से शुरू हो जाएंगी। बच्चे तो सभी आएंगे, जिन्हें दो अलग-अलग शिफ्टों में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

यानी कि 50 फीसदी छात्र पहली शिफ्ट में तो बाकी के 50 फीसदी दूसरी शिफ्ट में आएंगे। इसीलिए विद्यालयों में शिफ्टवार छात्र-छात्राओं की सूची बना ली है। किस समय क्या पढ़ाना है, इसकी रूपरेखा तय कर छात्र-छात्राओं को वाट्सअप ग्रुपों के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम भी कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों की संख्या 333 और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों की संख्या 37 है। इसी तरह अन्य बोर्डों की संख्या भी 30 से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दिए जाने से पहले अभिभावकों की राय जानी गई थी, जिस पर इस जिले के 80 फीसदी अभिभावकों ने सहमति जताई थी।
कक्षाएं शुरू किए जाने से पहले विद्यालयों ने सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स आक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार समेत अन्य व्यवस्थाएं कर ली हैं। सीटिंग प्लान के साथ ही टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है।
राजकीय इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य डा. महेंद्र सिंह बताते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। विषयवार शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक दो पालियों में कक्षाएं चलेंगी। विबग्योर पब्लिक स्कूल से मुदित वर्मा, सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल से अशोक मौर्य, दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज से रितु शुक्ला, वीणा पाणि इंटर कालेज से अजित शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नियमों का पालन करते हुए भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोरोना से बचाव के लिए अपनाए जाएंगे हर उपाय
हरचंदपुर/डलमऊ/सलोन। जिले के सभी विद्यालयों ने कोरोना से बचाव के लिए हर उपाय अपनाने और गाइडलाइन का पालन करने की बात कही है। कई विद्यालयों में शनिवार को सैनिटाइजेशन भी कराया गया। बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज की प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को अलग-अलग पालियों में बुलाया जाएगा।
जनपद इंटर कॉलेज हरचंदपुर के प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने बताया कि साफ-सफाई के साथ कक्षाओं में सैनिटाइजेशन करा दिया गया है। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बताया कि सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
सीटिंग प्लान तैयार हो चुका है। कक्षाओं का टाइम टेबल भी निर्धारित कर दिया गया है। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज सलोन के प्रधानाचार्य अमित भारती ने बताया कि दो पालियों में 50 फीसदी संख्या में छात्र बुलाए जाएंगे। विद्यालय में साफ-सफाई हो गई है। सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, मास्क की व्यवस्था कर ली गई है।
सभी बोर्डों के माध्यमिक विद्यालयों को 16 अगस्त से 9 से 12 तक की कक्षाएं भौतिक रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। सप्ताह में पांच दिन कक्षाओं का संचालन दो शिफ्टों में किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित की गई शर्तों का पालन करने के संबंध में सभी स्कूलों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।

-ओमकार राणा, डीआईओएस
जिले में इस समय कोरोना पाजिटिव की संख्या 32 है। इसलिए ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है, बस एहतियात बरतने की जरूरत है। छात्र-छात्राएं कोरोना सुरक्षा के मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए स्कूल जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
-डा. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed