फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

कल से ढाई हजार प्राइमरी स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, सजाए जा रहे स्कूल

Sat, 27 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
school
रायबरेली। जिले के ढाई हजार सरकारी स्कूलों के साथ ही एक हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों में पहली मार्च से प्राथमिक स्तर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राथमिक विद्यालयों में सजावट करने के साथ ही बच्चों को मनचाहा नाश्ता और भोजन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

वैसे तो मध्याह्न भोजन के निर्धारित मेन्यू के अनुसार सब्जी-रोटी और फल मिलना है, लेकिन स्कूल खुलने के पहले दिन कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं खीर-पूड़ी, हलवा जैसे लजीज और पौष्टिक व्यंजन बनाने की तैयारी है। कायाकल्प के तहत ज्यादातर परिषद विद्यालयों को चमकाकर उन्हें आकर्षक बनाया गया है। फुलवारी भी सजाई गई है। सोमवार को विद्यालयों में गुब्बारे, रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। विभागीय अफसरों ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हर कक्षा के लिए निर्धारित किया गया शेड्यूल
प्राइमरी में-
सोमवार-गुरुवार को कक्षा 1 व 5
मंगलवार-शुक्रवार को कक्षा 2 व 4
बुधवार-शनिवार को कक्षा 3
जूनियर में-
सोमवार-गुरुवार को कक्षा 6
मंगलवार-शुक्रवार को कक्षा 7
बुधवार-शनिवार को कक्षा 8
विद्यालय खोलने से पहले करनी होगी ये तैयारियां
विद्यालय खोलने से पहले परिसर एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण, स्टेशनरी भंडार कक्ष, पानी की टंकी, किचन, वॉशरूम, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि की सफाई एवं विसंक्रमित कराया जाएगा। डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था की जाए। स्कूल वाहनों को सैनिटाइज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों में उत्साह, स्कूल में कर रहे सजावट
प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों में काफी उत्साह है। विद्यालयों को सजाने का काम कराया जा रहा है। घीसीगढ़ के राना लाल, परसादीखेड़ा की अर्चना हंस, मथुराखेड़ा की सविता देवी ने कहा कि पहली मार्च से बच्चों की कक्षाएं शुरू होंगी। बच्चे आकर्षित हों और उनका ठहराव सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए विद्यालय में सजावट कराएंगे। इसी तरह मुबारकपुर के ब्रजकिशोर, हरचंदपुर-प्रथम के प्रदीप सिंह और औनानीस विद्यालय के गौरव शर्मा ने कहा कि काफी समय के बाद प्राइमरी स्कूलों में बच्चे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed