{"_id":"601301218ebc3e344d0f9897","slug":"school-raibaraily-news-lko5620354196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, 800 मीटर में डाली व 1500 मीटर दौड़ में स्वाती सबसे तेज दौड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, 800 मीटर में डाली व 1500 मीटर दौड़ में स्वाती सबसे तेज दौड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीडीओ एसएन चौरसिया ने किया।
सुबह सबसे पहले 100 मीटर दौड़ में दीनशाह गौरा के अभिषेक प्रथम, महराजगंज के अनिकेत द्वितीय और राही के रामेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अमावां की अर्चना सिंह प्रथम, गौरा ही रोशनी द्वितीय और डलमऊ की ऊषा तृतीय स्थान पर रहीं। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में गौरा की आंचल प्रथम, डलमऊ की ऊषा द्वितीय और गौरा की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं।
बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में राही की डाली सोनकर प्रथम, गौरा की स्वाती द्वितीय और डलमऊ की रचना मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। बालकों में गौरा के विकास प्रथम, राही के सुजीत द्वितीय और महराजगंज के अभय सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
बालिकाओं के 1500 मीटर दौड़ में गौरा की स्वाती प्रथम, अंतिमा यादव द्वितीय और डीह की रोली पाल तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में अमावां के गौरव सिंह प्रथम, महराजगंज के अभय सिंह द्वितीय और राही के मातादीन तृतीय स्थान पर रहे।
बालिकाओं में अमावां की अर्चना सिंह प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय और गौरा की स्वाती सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में हरचंदपुर के सतीश प्रथम, अमावां के गौरव सिंह द्वितीय और अमावां के अजीत सिंह तृतीय रहे। बालिकाओं में गौरा की कोमल प्रथम, अमिता द्वितीय और डलमऊ की ऊषा तृतीय स्थान पर रहीं। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएल रमन, आशुतोष उपाध्याय, सत्येश गौतम, सुरेश, राम नरेश, राजीव, रमाकांत लोधी, राजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।