फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   school

नारा लिखने में शिल्पा और निबंध लिखने में पूजा रही अव्वल

Fri, 22 Jan 2021 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
school
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संदर्भ में सभी मतदाता बने, सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने विषय पर नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में शिल्पा ने प्रथम, रश्मि ने द्वितीय एवं लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि निबंध लेखन में पूजा तिवारी को पहला, विधि सिंह को दूसरा, आकांक्षा दीक्षित को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमारे एक वोट का राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान है। हमें अपने वोट का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन डॉ. प्रीती तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. शालिनी कनौजिया, डॉ. रामदर्शन, डॉ. प्रियंका, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. गौसिया नायाब, सविता सिंह, रामकरन आदि उपस्थित रहे।

माताओं संग विकास पर की गई चर्चा
रायबरेली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी के सानिध्य में समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें मातृ भारती की माताओं को भी आमंत्रित किया गया। प्रधानाचार्य ने आचार्या व मातृ भारती की माताओं के साथ बालिका शिक्षा तथा विकास पर चर्चा की। समरसता भोज के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर आचार्य, छात्राएं एवं उनकी माताएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed