{"_id":"622b78c77021123ebb472bc4","slug":"school-exam-on-22-march-raibaraily-news-lko621357885","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में 22 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में 22 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक गृह परीक्षाएं 22 मार्च से होंगी।
शासन से समय सारिणी जारी होने के बाद जिले में विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं कराने के बाद 31 मार्च को रिजल्ट भी आ जाएगा। परीक्षा में जिले के लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2298 है, जहां लगभग ढाई लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
इन सभी की वार्षिक गृह परीक्षाएं 22 से 27 मार्च तक होंगी। परीक्षाफल 31 मार्च को बांटा जाएगा। एक-दो दिन में परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।