फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School closed, teachers found outside

बंद मिला स्कूल, बाहर बैठे मिले शिक्षामित्र और रसोइया

Sun, 20 Sep 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
School closed, teachers found outside
रायबरेली। राही विकास क्षेत्र में शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक विद्यालय में ताला बंद मिला। प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक नहीं आए थे, जबकि शिक्षा मित्र और रसोइये स्कूल के बाहर बैठे मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और सहायक अध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण आख्या भेजी है।
विज्ञापन

राही के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने विकास क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय रतंसीपुर-2 में 11.40 बजे पहुंचे, जहां ताला बंद मिला। बीईओ ने बताया कि विद्यालय की शिक्षा मित्र मुन्नी देवी और दो रसोइया बैठे पाए गए। इन लोगों ने बताया कि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और सहायक अध्यापिका श्वेता त्रिवेदी विद्यालय नहीं आए हैं। विद्यालय के ताले की चाबी उन्हीं के पास रहती है।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने की स्थिति में अभिलेख भी नहीं देखे जा सके। कंपोजिट ग्रांट से कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस पर प्रधानाध्यापक को निलंबित करने और सहायक अध्यापिका का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय गोंदवारा, प्राथमिक विद्यालय नथुवापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रतंसीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बकवारा का भी निरीक्षण किया। प्राइमरी स्कूल रतंसीपुर में कंपोजिट ग्रांट से कोई भी कार्य नहीं कराया गया है। इस पर प्रधानाध्यापक बलराज कृष्ण मौर्य का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने की संस्तुति की गई है। बाकी अन्य विद्यालयों में स्थिति संतोषजनक पाई गई। कुछ कार्य अधूरे हैं या शुरू नहीं कराए गए हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed