{"_id":"69765ea8b067362251033327","slug":"scholarships-transferred-to-the-accounts-of-25987-students-raebareli-news-c-101-1-slko1033-149706-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 25,987 विद्यार्थियों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 25,987 विद्यार्थियों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति
Sun, 25 Jan 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 25,987 छात्र-छात्राओं को 7.81 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के माध्यम से इसका वितरण किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के सभी विद्यालयों में दिखाया गया, जिससे छात्र-छात्राएं सीधे मुख्यमंत्री के संदेश से जुड़ सके।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि वितरित की गई छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति को विभिन्न शैक्षिक स्तरों और सामाजिक वर्गों के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) के छात्रों के लिए, अनुसूचित जाति/जनजाति के 9,780 छात्र-छात्राओं को 1,36,92,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
सामान्य वर्ग के 2,629 छात्र-छात्राओं को 78,87,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के स्तर पर, अनुसूचित जाति/जनजाति के 7,822 छात्र-छात्राओं को 2,34,39,322 रुपये की छात्रवृत्ति मिली। सामान्य वर्ग के 2,963 छात्र-छात्राओं को इस स्तर पर 89,20,441 रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।
विज्ञापन
उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भी सहायता राशि का वितरण किया गया। इसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के 1,682 छात्र-छात्राओं को 1,43,30,609 रुपये की शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई। सामान्य वर्ग के 1,111 छात्र-छात्राओं को 99,01,499 रुपये की शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान की गई। जिले में 25,987 छात्र-छात्राओं कुल 7,81,70,871 रुपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति वितरित की गई।