{"_id":"58e29d6a4f1c1b72735b4b34","slug":"save-me-mother-and-then-the-young-man-broke-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे बचा लो मां... और फिर युवक ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे बचा लो मां... और फिर युवक ने तोड़ दिया दम
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र के बाबा की कुटिया गांव का रहने वाला युवक पत्नी को लाने ससुराल गया था। पत्नी ने आने से मना कर दिया। इसके बाद रविवार रात वह घर पहुंचा और मां से कहा मुझे बचा लो। जब तक मां कुछ समझ पाती युवक ने दम तोड़ दिया।
मां का आरोप है कि ससुरालीजनों ने जहर देकर बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाबा की कुटिया गांव निवासी अनिल सोनकर (25) घर पर ही रहता था। उसकी ससुराल शहर के खालीसहाट में है। रविवार को अनिल अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया था।
बताते हैं कि पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया था। इस पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। देर रात अनिल अपने घर बाबा की कुटिया पहुंचा। मां देवकला से कहा मुझे बचा लो। इसके कुछ देर बाद ही मां जब तक कुछ समझ पाती, उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों का मजमा लग गया। मृतक की मां का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके बेटे की पिटाई की और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। कार्यवाहक थानेदार कृपाल सिंह का कहना है कि युवक की मौत का मामला जानकारी में आया है। रात में पहुंचकर उसने अपनी मां से बचा लेने की बात कही थी। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।