फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   save drive

परमिट न रजिस्ट्रेशन, फिर भी फर्राटा भर रहे टेंपो

Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
save drive
अतिक्रमण कर आड़े तिरछी खड़ी मिनी बस व टैक्सी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/परशदेपुर। बिना परमिट और रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद भी टेंपो से सवारियां ढोईं जा रही हैं। सलोन-जगतपुर मार्ग पर कुछ टेंपो को छोड़ ज्यादातर अनफिट हैं।
विज्ञापन

यही हाल परशदेपुर और रायबरेली मार्ग का भी है। इस मार्ग पर मनमाने तरीके से टेंपो चल रहे हैं। गुरुबख्शगंज चौराहे पर तो टेंपो चालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बगल में थाना होने के बाद भी मनमानी करते हैं। इन वाहनों की चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। इन अनफिट वाहनों से सफर कर रहे मुसाफिरों की जान पर भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशदेपुर से रायबरेली रोड पर सवारी ढोने वाले अधिकतर प्राइवेट वाहनों के परमिट समाप्त हो गए हैं। बगैर किसी कागज के डग्गामार वाहन प्रतिदिन फर्राटा भर रहे हैं।
खास बात कि कई डग्गामार वाहन चालक के पास तो ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। सलोन-जगतपुर मार्ग पर करीब 29 टेंपो संचालित हैं। इसमें से महज 20 टेंपो के कागजात ही ठीक हैं।
कई ऐसे वाहन हैं जिनके रजिस्ट्रेशन तक खत्म हो गए हैं, लेकिन ये लोग मनमाने तरीके से सवारियां ढो रहे हैं। गुरुबख्शगंज चौराहे पर टेंपो चालकों ने स्टैंड बना रखा है।

अन्य वाहनों के रुकने पर चालकों से मारपीट तक आमादा हो जाते हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कई रूटों की शिकायतें आईं हैं। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed