फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Satta Ka Sangram team in Raebareli.

Satta ka Sangram: रायबरेली में जनता के मन में बड़ा सवाल, कौन होगा प्रत्याशी? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Wed, 01 May 2024 11:01 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, रायबरेली
अमर उजाला टीम, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2024 11:01 AM IST
सार

अमर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत बुधवार को रायबरेली में है। सुबह चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान आम जनता से गांधी परिवार और अन्य चुनावी मुद्दों पर उनकी राय जानी। देखें, ये वीडियो रिपोर्ट: 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram team in Raebareli.
रायबरेली में जनता से चर्चा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी की हाईप्रोफाइल सीट रही रायबरेली में जनता के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि गांधी परिवार का गढ़ रही इस सीट पर उम्मीदवार कौन होगा? क्या यहां से प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां की विरासत संभालेंगी या फिर कोई अन्य शख्स चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के साथ ही भाजपा ने भी इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। तीन मई को नामांकन का अंतिम दिन है ऐसे में आज या कल में दोनों ही दलों की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है। अगर उजाला की टीम सत्ता का संग्राम अभियान के तहत बुधवार को रायबरेली में है। जहां जनता गांधी परिवार और अन्य चुनावी मुद्दों को लेकर क्या सोचती है जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनिया गांधी के रायबरेली से सांसद बनने के बाद क्षेत्र का विकास हुआ। रेल कोच फैक्ट्री जैसे कई प्रोजेक्ट यहां पर आए। हालांकि, बीते 10 सालों में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं मिला और चल रहे प्रोजेक्ट की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के बीच महंगाई और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। जनता उन दिनों को भी याद करती है जब सोनिया गांधी यहां से सांसद नहीं थीं। इस बार सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नए प्रत्याशी को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।प्रत्याशी के लिए वरुण गांधी के नाम की भी चर्चा है। जनता का कहना है कि इस पर तो सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं। जल्द ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

रायबरेली सीट पर गांधी परिवार की कई पीढ़ियां चुनाव लड़ चुकी हैं। ऐसे में यहां अब प्रत्याशी के नाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed