फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sarneet's first innings as DM

Raebareli News: सरनीत की डीएम के रूप में पहली पारी

Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sarneet's first innings as DM
कलेक्ट स्टेट जिला कोषागार कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करती नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका
रायबरेली। नवागंतुक जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मंगलवार को डीएम के रूप में पहली पारी शुरू की। इससे पहले वे कई बड़े पदों पर रह चुकी हैं, लेकिन जिलाधिकारी के रूप में वो पहली बार काम करेंगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, पारदर्शी प्रशासन देना और जनता की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य रहेगा। जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी और आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सरनीत वर्ष 2016 बैच की आईएएस हैं, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की निवासी हैं। आईएएस में आने के पश्चात आगरा, गोरखपुर, बस्ती, उन्नाव जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान समय में निदेशक, बाल विकास पुष्टाहार के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed