{"_id":"620fd54c567d3720cb73a04e","slug":"sareni-assembly-constituency-divided-into-three-zones-and-29-sectors-raibaraily-news-lko6183642136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोन और 29 सेक्टरों में बंटा सरेनी विधानसभा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोन और 29 सेक्टरों में बंटा सरेनी विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग सक्रिय है।
चुनाव के दृष्टिगत सरेनी विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन और 29 सेक्टरों में बांटा गया है। क्षेत्र में तीन जोनल मजिस्ट्रेट सहित 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
इसी के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित एक दर्जन माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। स्टेटिक, फ्लाइंग स्क्वाड व वीडियो सर्विलांस टीमें लगातार चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखे है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेटों के वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा ताकि ड्यूटी के दौरान उनकी लोकेशन सहित अन्य गतिविधियों की निगरानी की जा सके।
रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम डलमऊ आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि 292 मतदान केंद्रों के 444 बूथों में मतदान होगा। विधानसभा क्षेत्र को 3 जोन और 29 सेक्टरों में बांटा गया है।
इसी के अनुसार मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। जो मतदान के दिन तक विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल तक निगरानी करेंगे। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दूरस्थ क्षेत्रों में सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तर से सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर ग्रुप एडमिन सहित माहौल खराब करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।