फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Saras Mela inaugurated, cheques handed over to women groups

Raebareli News: सरस मेला का शुभारंभ, महिला समूहों को सौंपे चेक

Mon, 23 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Saras Mela inaugurated, cheques handed over to women groups
रायबरेली। शहर के जीआईसी मैदान में रविवार को तीन दिवसीय सरस मेला शुरू हुआ। मुख्य अतिथि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मंत्री ने चार महिला समूहों को सात करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक का डमी चेक दिया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड विकास अधिकारियों अशोक कुमार सचान, संदीप कुमार सिंह और गगनदीप सिंह को सम्मानित किया। आदर्श स्वयं सहायता समूह की गंगा सिंह ने 258 समूह बनाए हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मातृ शक्ति को सशक्त किया जा रहा है। देश और प्रदेश में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। छोटे कार्यों से लेकर बड़े समूह के कार्यों में महिलाएं आगे बढ़ रहीं हैं। हमारी मातृ शक्ति स्वावलंबी बनकर हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहीं हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह और जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed