फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salute to the martyrs, respect to the dependents of the freedom fighters

शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान

Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs, respect to the dependents of the freedom fighters
रायबरेली। आजादी का अमृत महोत्सव, चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सोमवार को जिलेभर में शहीद स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उनके बलिदान को याद करने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुंशीगंज स्थल शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम राम अभिलाष, डीडीओ एसएन चौरसिया, एसडीएम अंशिका दीक्षित ने शहीद स्तंभ और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालयों के बच्चों, एनसीसी कैडेटस व स्काउट-गाइड ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित समेत कई लोग सम्मानित किए गए। इनमें अनिल मिश्र, जय सिंह सेंगर, अमित मिश्रा, अजय सिंह, अमर बहादुर सिंह, जगनंदन, बीके सिंह, शिवबाबू शुक्ला, कमलेश द्विवेदी, अशोक मिश्र व एसएन सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ दुर्गाशंकर वर्मा दुर्गेश ने वाणी वंदना से किया। अध्यक्षता निशिहर और संचालन रसिक किशोर ने किया। शिवबहादुर सिंह दिलबर, अशोक कुमार मिश्र माहिर, जय चक्रवर्ती, देवेंद्र देवन व आचार्य सूर्यप्रसाद शर्मा आदि ने काव्यपाठ किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव व अवधेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। समाजवादी व्यापार सभा और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिले के सेहगों, राजामऊ, करहिया बाजार, दौलतपुर, सरेनी, गंगागंज, मन्हेरू, कोंसा व शंकरपुर में भी कार्यक्रम हुए।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि एसडीएम विजय कुमार, विशिष्ट अतिथि सीओ डॉ. अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने पुष्प अर्पित किए। उपनिरीक्षक अजीत प्रताप की अगुवाई में शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार ज्ञानप्रताप, बीईओ रामचंद्र यादव, यज्ञदत्त शुक्ला, जितेंद्र पटेल व रविशंकर आदि मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक पनवारी मजरे दौलतपुर गांव स्थित शहीद स्थल पर एसडीएम राजेंद्र शुक्ल, बीडीओ विजयंत कुमार सिंह ने पुष्प अर्पित किए। शहीदों के परिवारीजन जगदेव यादव, रामसुमेर, राम अधीन, सुखदेव, शहजादा, रामरती व गंगा देई सम्मानित हुईं। इस मौके पर बीईओ अनिल कुमार त्रिपाठी, आरती मौर्य, छोटेलाल, घनश्याम भारती, विक्रम मौर्य व अर्जुन पाल आदि मौजूद रहे।
फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, नंद किशोर, बब्लू जायसवाल, धमेंद गिरि, विशाल, विनोद गुप्ता, गौतमी व शमीम बानो आदि मौजूद रहीं। जीआईसी में शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस मौके पर संदीप चौधरी, राकेश कुमार व डॉ. देवेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

उधर, फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर ओपी सिंह, नवीन पांडेय व विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed