फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salon Kotwal suspended in illegal occupation

अवैध कब्जे में लिप्त सलोन कोतवाल सस्पेंड

Wed, 22 Mar 2017 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 22 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Salon Kotwal suspended in illegal occupation
Police - फोटो : getty images
सलोन तहसील क्षेत्र में औद्योगिक विकास निगम की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने के मामले में एसपी ने सलोन कोतवाल कुलदीप तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।  पुलिस की मिलीभगत से अवैध निर्माण की बात सामने आने पर कार्रवाई की गई। इसी मामले में एसडीएम ने सोमवार को प्रभारी राजस्व निरीक्षक को सस्पेंड किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सलोन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सलोन देहात के औना सदरा में विवादित औद्योगिक विकास निगम की सरकारी जमीन को कुर्क किए जाने के बाद भूमाफिया ने सलोन पुलिस से मिलकर अर्द्धनिर्मित लगभग आधा दर्जन दुकानों पर स्लैप डलवा दी थी।
विज्ञापन


शिकायत पर एसडीएम प्रदीप वर्मा ने इसकी जांच कराई थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने सोमवार को प्रभारी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल कमलेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सलोन पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। इस पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने सलोन कोतवाल कुलदीप तिवारी को इस मामले में सोमवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद मंगलवार को सस्पेंड की कार्रवाई भी कर दी।


सदर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह को सलोन कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं भदोखर थाने में राकेश सिंह को सदर कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया है। एसपी अब्दुल हमीद का कहना है कि कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि किसी अन्य पुलिस कर्मी की भूमिका इस मामले में सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed