फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salesman found soaked in blood in a liquor shop

Raebareli News: शराब की दुकान में खून से लथपथ मिला सेल्समैन

Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Salesman found soaked in blood in a liquor shop
परशदेपुर (रायबरेली)। साकेत नगर चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान के अंदर मंगलवार सुबह एक सेल्समैन खून से लथपथ मिला। उसके गले, दोनों पैर व हाथ पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। सीएचसी डीह से घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस को अंदेशा है कि पारिवारिक कलह के चलते सेल्समैन ने स्वयं को चोट पहुंचाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के मुरैया खालीसहट निवासी आकाश कुमार (37) परशदेपुर कस्बे के साकेत नगर चौराहा स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। सोमवार की रात आकाश दुकान के अंदर सो गए। सुबह वह जब नहीं उठे तो उसके साथ ही रह रहे और दूसरे कमरे में सो रहे जमुरवा निवासी छोटेलाल मौके पर पहुंचा। इस दौरान देखा कि आकाश खून से लथपथ है। पड़ोसी सुमित ने बताया कि सुबह पांच बजे आकाश नित्यक्रिया के लिए बाहर गया था, तब तक ठीक था। अचानक यह कैसे हुआ पता नहीं चला।
विज्ञापन


परशदेपुर चौकी प्रभारी कृष्णचंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक के स्वयं किसी धारदार हथियार से वार करने की आशंका है। परिवारवालों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed