{"_id":"616db8580a3608422a327971","slug":"salesman-dies-in-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko6006099165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में देशी शराब के ठेके के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह दुकान के अंदर वह मृत अवस्था में पाया गया। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।
फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अरुण कुमार यादव (22) भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे के पास स्थित गढ़ी मुतवल्ली गांव के पास देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। सोमवार सुबह लोग ठेके पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। सेल्समैन को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान सेल्समैन बेहोशी की अवस्था में चारपाई पर पड़ा था। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सचाई सामने आएगी।