फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   salary stopped of principals and clerks of 9 schools

नौ स्कूलों के प्रधानाचार्यों व लिपिकों का रोका वेतन

Mon, 21 Nov 2016 11:14 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 21 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं करा पाना नौ स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों को भारी पड़ गया। डीआईओएस ने लापरवाही बरतने पर सभी प्रधानाचार्यों और लिपिकों का वेतन रोक दिया हैं। डीआईओएस ने एमडीएम संचालन को लेकर प्रतिदिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


जिले के 52 माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों में बच्चों को एमडीएम को लेकर समीक्षा की गई। इसमें कई स्कूलों पर पंजीकृत कक्षा छह से आठ तक के छात्रों को एमडीएम नहीं दिया जाना मिला। इसे लेकर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर मध्याह्न भोजन योजना चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद भी नौ माध्यमिक विद्यालयों में एमडीएम योजना को लेकर कोई भी पहल नहीं की गई। इस पर डीआईओएस ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लिपिकों का वेतन रोक दिया है। इसमें गणेश इंटर कॉलेज ऐहार, चंद्रपाल इंटर कॉलेज गंगागंज, इंटर कॉलेज बाजपेयीपुर, एनआईसी, इंटर कॉलेज पूरे भैरोमिश्र, राणा जितेंद्र सिंह अटरा, कान्ह शिक्षा निकेतन करहिया बाजार, गोविंद सिंह इंटर कॉलेज रौतापुर, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज पूरे पांडेय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक स्कूलों में निर्देशों के बाद भी एमडीएम योजना के संचालन में नौ स्कूलों के प्रधानाचार्य व लिपिक की लापरवाही सामने आई है। ऐसे में प्रधानाचार्यों व लिपिकों का वेतन अवरुद्ध कर स्थितियों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।- डॉ. विनय मोहन वन, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed