फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salary of urban PHC in-charge stopped, warned ACMO

शहरी पीएचसी प्रभारियों का वेतन रोका, एसीएमओ को दी चेतावनी

Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salary of urban PHC in-charge stopped, warned ACMO
रायबरेली में सोमवार को बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक करतीं डीएम माला श्रीवास्तव व अन्? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले का कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की पहली बैठक की। समीक्षा में शहरी क्षेत्र के तीन पीएचसी प्रभारियों की लापरवाही उजागर होने पर तीनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही एसीएमओ को अल्टीमेटम देकर काम में सुधार लाने के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी काम कराना है उसके संबंध में प्रस्ताव बैठक से पहले तैयार किए जाएं। बैठक में प्रस्तावों पर विचार करके उसे पास कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के साथ पूर्व में हुई बैठक की कार्यवृत्ति और अनुपालन आख्या को जरूर लाया जाए।
विज्ञापन

बचत भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि आशा और अन्य कर्मचारियों का समय से भुगतान किया जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान में भी देरी न की जाए। लक्ष्य के सापेक्ष हर महीने लक्ष्य को पूरा किया जाए। सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ प्रभाष कुमार, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. नीता साहू, डॉ. रेनू चौधरी, एसीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. दिपील सिंह, डॉ. एके चौधरी, अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. राधाकृष्ण, डॉ. एलपी सोनकर, एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed