{"_id":"5fc14aa78ebc3e9b966177da","slug":"salary-of-23-secretaries-stopped-on-suppression-of-stubble-burning-one-suspended-raibaraily-news-lko5521132184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने की सूचना दबाने पर 23 सचिवों का वेतन रोका, एक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने की सूचना दबाने पर 23 सचिवों का वेतन रोका, एक सस्पेंड
विज्ञापन
रायबरेली। खेतों में पराली जलाए जाने पर रोक के बाद भी किसान मान नहीं रहे हैं। लेखपालों, सचिवों और प्रधानों को इस पर नजर रखने और पराली जलाए जाने पर सूचना देने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन सचिवों ने विभाग को जानकारी नहीं दी। मामले में डीएम के आदेश पर 23 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों (सचिवों) का नवंबर महीने का वेतन रोक दिया गया है। नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। तबादले के बाद एक माह बाद भी नए ब्लॉक में ज्वॉइन न करने पर एक अन्य सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
शासन ने इस बार पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पराली जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा गांवों से जुड़े कर्मचारियों को भी पराली जलाए जाने पर जिम्मेदार ठहराया गया है। कर्मचारियों द्वारा पराली जलाने की सूचना न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी जिले के महराजगंज, शिवगढ़, लालगंज, डीह, छतोह, सलोन, लालगंज आदि ब्लॉकों के गांवों में पराली जलाए जाने की सूचना सचिवों ने विभाग को उपलब्ध नहीं कराई।
मामले में डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने 23 सचिवों का नवंबर महीने का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा हैं। जवाब आने के बाद अन्य कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा राही ब्लॉक से सरेनी ब्लॉक के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा का तबादला 07 अक्तूबर को किया गया था। 12 अक्तूबर को ही राही के बीडीओ ने उन्हें रिलीव कर दिया गया था, लेकिन सचिव ने अब तक सरेनी में पदभार नहीं संभाला। मामले में डीपीआरओ ने सचिव को निलंबित करके एडीपीआरओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
इन सचिवों पर हुई कार्रवाई
ब्लॉक गांव सचिव
महराजगंज मोहम्मदाबाद कोटवा मनोज कुमार
शिवगढ़ पड़रिया हेमंत कुमार
शिवगढ़ सीवन आलोक शुक्ला
शिवगढ़ भौंसी सतीश कुमार
शिवगढ पिंडारी सतीश
हरचंदपुर प्यारेपुर अंजली वर्मा
हरचंदपुर अघौरा, पिंडरी सगरी कृष्ण प्रताप सिंह
हरचंदपुर बाला रामाशीष
हरचंदपुर रुकनापुर नितिन साहू
डीह दोहरी व बहुतई दीपचंद्र
डीह अहल राम कुमार सिंह
छतोह परैया नमकसार मनोज कृष्ण तिवारी
छतोह भुआलपुर सिसनी चंद्रकेश यादव
अमावां बावनबुजुर्ग बल्ला अतीक अहमद
बछरावां इसिया मनोज कुमार
सतांव कोरिहर सत्येंद्र कुमार
डलमऊ कठघर प्रेमपाल सिंह
लालगंज हरीपुर फूलचंद्र
लालगंज दुधवन सोएब आलम
लालगंज दतौली कृष्ण कुमार सिंह
सलोन केशवापुर नागेश कुमार
सलोन बैरमपुर मनदीप कुमार
बछरावां उचौरी अमित सोनकर
सचिवों को गांवों में पराली जलाए जाने की सूचना देने के आदेश दिए थे, लेकिन कर्मचारियों ने आदेश की अवहेलना की है। लापरवाही करने वाले 23 सचिवों का वेतन रोका गया है। तीन दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानांतरण और रिलीव होने के बाद भी पदभार ग्रहण न करने पर एक सचिव को निलंबित किया गया है।- उपेंद्रराज सिंह, डीपीआरओ