{"_id":"8b66708e8fb4ea3b28f7f522ae6d39e3","slug":"ryan-fired-school-bus-25-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयन स्कूल की बस पलटी, 25 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयन स्कूल की बस पलटी, 25 बच्चे घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे उस पर सवार करीब 25 छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
इसमें से सात छात्र-छात्राओं को अधिक चोटें आने पर इलाज कराया गया। स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों के मौके पर न पहुंचने से परिवारीजनों ने नाराजगी जताई। सीओ सदर ने बस चालक से घटना की बाबत पूछताछ की।
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की बस सुबह डीह की तरफ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस पर करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे।
रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर भुएमऊ गांव के पास अचानक सामने आए तांगे को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला।
घायल छात्र-छात्राओं में प्रांजल व प्रांशू यादव निवासी पूरे खरिकन, अभिषेक यादव व अतुल यादव निवासी गोंदवारा, वैष्णवी मिश्रा व श्रीमिश्रा निवासी जगदीशपुर और श्रेष्ठ कुमार समेत अन्य लोग घायल हुए।
विज्ञापन
इसमें छात्रा वैष्णवी कक्षा दो की छात्रा है, जबकि बाकी छात्र-छात्राएं कक्षा आठ और नौ में पढ़ते हैं। इन सभी का भुएमऊ स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया गया।
हादसे की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों को देख सहमे बच्चे उनसे लिपट गए। स्कूल से दूसरा वाहन भेजा गया, जिससे बच्चे स्कूल ले जाए गए।
वहीं कुछ बच्चे तो अपने परिवारीजनों के साथ घर चले गए। इस दौरान प्राचार्य व शिक्षकों के न पहुंचने पर अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताई।
सीओ सदर सुशील कुमार का कहना है कि तांगा सवार को बचाने के चक्कर में बस पलटी, जिसमें छात्र-छात्राओं को मामूली चोटें आईं।