फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Route diversion will happen from February 22 to 23

22 से 23 फरवरी तक होगा रूट डायवर्जन

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Route diversion will happen from February 22 to 23
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिन वाहनों का रूट डायवर्जन होगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जिले की पांच सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। इसी को देखते हुए वाहनों के रूट डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रैफिक इंचार्ज अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा 23 फरवरी को दोपहर तीन बजे से रात 12 बजे तक डीह की तरफ से रायबरेली शहर आने वाले समस्त भारी वाहन रायबरेली की तरफ न आकर सुंदरगंज, सूची, भदोखर, दरियापुर होकर अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक तथा 23 फरवरी को शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक डीह की तरफ से रायबरेली शहर में आने वाले समस्त दो पहिया, चार पहिया वाहन महिला पॉलीटेक्निक गोरा बाजार के पीछे से होकर बरगद चौराहे की तरफ अपने-अपने गंतव्य स्थान को आएंगे और जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed